Jaunpur news वृद्धाश्रम जौनपुर में बुजुर्गो ने किया योगाभ्यास – डॉ ध्रुवराज योगाचार्य

Share

वृद्धाश्रम जौनपुर में बुजुर्गो ने किया योगाभ्यास – डॉ ध्रुवराज योगाचार्य जौनपुर। प़ेस विज्ञप्ति अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21 जुन 2026 की थीम बुजुर्गों के लिए योग के क़म में योग प्रशिक्षक डॉ ध्रुवराज योगाचार्य ने वृद्धाश्रम जौनपुर में बुजुर्गों पुरूष और महिलाएं को योगाभ्यास कराया गया। डॉ ध्रुवराज योगाचार्य ने बताया कि योग के माध्यम से बुजुर्गों को होनी वाली समस्या कमर दर्ज, घुटना दर्द, बी.पी., तनाव, अवसाद,डायबिटीज, गैस आदि का निदान योग और प्राणायाम के माध्यम से होता है। बुजुर्गो ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी बुजुर्गों और सभी कर्मचारियों और वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक श्री रवि चौबे और महिमा चौबे ने योग गुरु डॉ ध्रुवराज को बुजुर्गो को योगाभ्यास करवाने के लिए धन्यवाद दिया।

About Author