Jaunpur news मदरसा चश्म-ए-हयात में विश्व योग दिवस पर योग का संदेश, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र

Share


मदरसा चश्म-ए-हयात में विश्व योग दिवस पर योग का संदेश, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र

जौनपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर जलालपुर क्षेत्र स्थित मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मदरसा स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को जाना और नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मोहम्मद शाहिद ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली की कुंजी भी है।
मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय सभ्यता की अमूल्य विरासत है, जिसे अपनाकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने और इसके लाभों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शिक्षक दिलशाद अहमद ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनावमुक्त और निरोग जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मदरसा परिवार ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रुखशाद, मोहम्मद जावेद, तौफीक अहमद, बबली सिंह, निसात अहमद, दिलशाद अहमद सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About Author