Jaunpur news पीएम किसान सम्मान्निधि कि 23 वी किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण का आयोजन।

Share

पीएम किसान सम्मान्निधि कि 23 वी किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण का आयोजन।

धर्मापुर।

शनिवार को विकासखण्ड धर्मापुर के शहीद हाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान्निधि कि 23वी किस्त के हस्तांतरण भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में लाइव प्रसारण का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा कृषकों को केसीसी , गोवर्धन योजना, नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड और पल्सेज, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग तथा कृषि में कृषि ड्रोन कि उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कि गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ।
इस मौके दौरान बीडीओ कृष्ण मोहन यादव, एडीओ एजी अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश रोशन, कृषि विभाग से सुनील, विशाल, पंकज,ज्ञानेंद्र अमित, कृषक चंद्र भान सिंह चंद्र भूषण राय आदि किसान मौजूद रहे।

About Author