Jaunpur news मदरसा रियाजुल उलूम में विश्व योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

IMG-20260621-WA0021
Share

मदरसा रियाजुल उलूम में विश्व योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास
जौनपुर। मछलीशहर स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में शनिवार को विश्व योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या महाजबी बेगम ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान हाजी इमरान खान, रिजवान अहमद, फैजान अहमद एवं फरहत अंजुम सहित अन्य लोगों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा सभी ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।