Jaunpur news मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी गई दुआएं

Share

मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी गई दुआएं

काजी शमशुद्दीन जाफरी की मजार पर चादर पोशी कर

उर्से शम्शी में की जिलों से आते हैं अकीदत मंद

जौनपुर। हजरत मौलाना शमसुद्दीन की याद में 46 वा उर्स ए शम्सी शुक्रवार को बड़े ही अकीदतके-साथ संपन्न हुआ। जिला कारागार के पीछे शेखपुर मोहल्ला स्थित काजी मोहम्मद शमसुद्दीन जाफरी की मजार पर चादर पोशी कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।
मदरसा हनीफिया आलम खां से चादर लेकर अकीदतमंद शेखपुर स्थित काजी शमसुद्दीन अहमद जाफरी की मजार पर पहुंचे।
जहां जौनपुर शहर के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती समेत आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। अकीदतमंदो ने मजार पर चादर पोशी की। इससे पहले मदरसा हनीफिया के हजरत मौलाना अलहाज मोहिउद्दीन अहमद हेसाम जाफरी
ने दुआ में शिरकत किया।
हजरत मौलाना ने अपनी तकरीर में आपसी प्रेम सौहार्द का संदेश देते हुये कहा कि हजरत मौलाना समसुद्दीन की किताब कानून ए शरियत जो पूरी दुनिया में पढ़ाई जाती है । निकाह के वक्त उस किताब को बच्चियों को दिया जाता है। ताकि वह इस्लामी तौर तरीके से अपनी जिंदगी गुजर बसर कर सकें । हामिद रजा व सरफुद्दीन सर्फ़ ने नातों का नजराना पेश किया ।
हजरत मौलाना मोहिउद्दीन अहमद एहशाम के साहबजादे अहमद रजा जाफरी ने दुआ कराई।
बाद सलाम तबर्रुक का वितरण किया गया। इस मौके पर मौलाना कुद्दुस, मौलाना शरीफुलहक . मौलाना अहमद रजा जाफरी. मौलाना शव्वाल.जफर शेरू , मौलाना कयामुद्दीन, मौलाना साबिर, मौलाना फ़ुजैल,
शकील मंसूरी ,अतीक , शहजादे अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अहमद रजा जाफरी ने आये हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।

About Author