Jaunpur news मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगा जनकल्याणकारी शिविर

IMG-20260619-WA0042
Share

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगा जनकल्याणकारी शिविर

उपजिलाधिकारी ने लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

मछलीशहर,जौनपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ।
उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने तहसील सभागार में राशन कार्ड,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,वरासत खतौनी आदि का भारी संख्या में आये लाभार्थियों को वितरण किया। सी एच सी के डॉ. बी एल यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।जिसमें निः शुल्क बल्डप्रेशर,शुगर की जांच व दवाओ का वितरण हुआ।इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाये गए। उपजिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है।शासन ,प्रशासन बिना किसी भेद भाव के सभी पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रहा है,यही शासन की मंशा भी है।इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री आलोक विश्वकर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,आर पी सिंह,नागेन्द्र प्रसाद,श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार हुसैन अहमद ,आपूर्ति निरीक्षक पद्माकर तिवारी,एडीओ पंचायत सुशील उपाध्याय,सभी राजस्व कर्मी,तहसील अधिवक्ता एवं तहसील क्षेत्र के सभी लाभार्थी उपस्थित रहे।