Jaunpur news हर घर जल योजना में घर कही और कनेक्शन की टोटी कही लगाना बनी चर्चा कक विषय

IMG-20251229-WA0002
Share

हर घर जल योजना में घर कही और कनेक्शन की टोटी कही लगाना बनी चर्चा कक विषय
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव की पाल बस्ती में सरकार की अति महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना मजाक बन कर रह गयी है।इसको लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।
ऊक्त गांव के पाल बस्ती के निवासी प्रकाश पाल,छविराज पाल, साहब पाल,विनीत सिंह,रामबली पाल आदि ने ऊक्त योजना के तहत ने ऊक्त योजना के तहत कनेक्शन लिया था।कनेक्शन लेने के बाद ऊक्त विभाग के कर्मियों ने घर के सामने सड़क के उस पार नल की टोटी लगाया।जब ग्रामीणों ने कहा कि कनेक्शन की टोटी उनके घर के पास लगाना चाहिए।इस पर विभाग के कर्मियों का कहना है कि वह पक्की सड़क को काटकर दूसरी तरफ टोटी नही लगा सकते है।इस बात पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस डालकर शिकायत दर्ज कराया।उसके बाद भी कोई काम का हल नही निकला।गांव के लोगों का कहना है कि घर सड़क के इस पार है।कनेक्शन की टोटी उस पार है।वहां अगर जिसकी जमीन है वह घर बनवा लेगा तो क्या होगा।विभाग के इस काम से धीरे धीरे आक्रोश बढ़ रहा है।