Jaunpur news दर्दनाक हादसा सई नदी में नहाने गई छह किशोरियां डूबीं, दो की मौत, चार को बचाया गया

Share

जौनपुर में दर्दनाक हादसा सई नदी में नहाने गई छह किशोरियां डूबीं, दो की मौत, चार को बचाया गया

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में सई नदी में नहाने गई छह किशोरियों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नहोरा गांव की छह किशोरियां गांव के समीप बह रही सई नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय अचानक सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों ने चार किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोरियों को नहीं बचाया जा सका।
हादसे में गुड़िया (17 वर्ष) तथा शिवांगी (17 वर्ष) डूबने से मौत हो गई। वहीं आंचल (17 वर्ष) अंजलि (16 वर्ष) और दीपा (17 वर्ष) सुरक्षित हैं। जबकि गुंजा (18 वर्ष) उपचार के लिए कृष्णा हॉस्पिटल, नेवढ़िया मार्ग में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किशोरियों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Author