Jaunpur news आग से दो रिहायशी दो मड़हे जले गृहस्थी का सामान जला

IMG-20260619-WA0041
Share

आग से दो रिहायशी दो मड़हे जले गृहस्थी का सामान जला
जफराबाद।क्षेत्र के कबुलपुर धरिकार बस्ती में शुक्रवार की दोपहर को आग से दो रिहायशी मड़हे जल गए।उसमे रखे पांच हजार नगद तथा खाद्यान्न,आदि जलकर रख हो गए।आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।ग्राम प्रधान ने सीमेंट सेड लगवाने के आश्वासन दिया।
उक्त गांव निवासी अशोक कुमार धरिकार अपने रोजी रोटी के लिए चले गए थे।उनकी पत्नी दवा लेने कबुलपुर बाजार में चली गयी।जब वह बाजार पहुंची ही थी कि मड़हे में आग लग गयी।लोगों ने उसे जानकारी दिया।जब तक वह पहुंचती उसके तीन रिहायशी मड़हे में दो जल चुके थे।गांव के लोगो ने काफी प्रयास के बाद एक मड़हे को आग से बचा लिया।घटना के बाद पूरा परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया है।अशोक मजदूरी करके जीवकोपार्जन करता है।अशोक के चिंता का समाधान ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अशोक को रहने के लिए सीमेंट सेड दो से तीन दिन के अंदर लगवा दिया जाएगा।