Jaunpur news अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन

IMG-20260618-WA0035
Share

अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन
जफराबाद।स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर बन्द किये गए छोटे गेट को खोलने तथा स्थायी गेट बनाये जाने के आश्वाशन के बाद जज सिंह अन्ना ने अपने आमरण अनशन को गुरुवार की दोपहर को खत्म कर दिया।
ज्ञात हो स्थानीय स्टेशन के चार नम्बर प्लेटफार्म चार से बाहर निकलने वाले छोटे गेट को बंद कर दिया गया था।जिससे आम यात्री को दो किमी तक का चक्कर काटकर ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता था।क्योंकि काफी यात्रियों का शहर की तरफ से स्टेशन पर आना रहता है।उसी तरफ से निकलने वाले छोटे गेट को भी बंद कर दिया गया था।बुधवार को जज सिंह अन्ना ने उक्त छोटे गेट को तत्काल खोलने तथा प्लेटफार्म नम्बर चार के तरफ गेट को स्थायी गेट बनाये जाने के लिए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया था।
अन्ना के आमरण अनशन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।गुरुवार को सीनियर इंजीनियर जौनपुर लखनऊ मंडल सुनील कुमार मौके पर आकर चार नम्बर प्लेटफार्म पर बन्द किये गए छोटे गेट को तुड़वा दिया।इसके अलावा अन्ना को आश्वाशन दिया कि जब कार्य का विस्तार होगा तब स्थायी गेट बनवाया जाएगा।उन्होंने अन्ना को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।इस मौके पर आरपीएफ के एस आई अजय कुमार,चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह,सुमित कुमार, राधेश्याम सिंह,अमूल्य सिंह,विवेकानंद यादव,मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे