August 13, 2026

Jaunpur news मोदी सरकार ने 12 वर्षो में देश को बनाया मजबूत:-बंसराज सिंह

Share

मोदी सरकार ने 12 वर्षो में देश को बनाया मजबूत:-बंसराज सिंह
जफराबाद।12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाया।।यह 12 वर्ष देश के लिए बेमिसाल रहे।यह बातें रविवार को सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लगाए गए शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद आयी केंद्र की मोदी सरकार में देश मे हाइवे,एम्स,मेडिकल कालेज,एयरपोर्ट्स,शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा को विकास का नया आयाम दिया।आज भारत रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है।आतंकवाद को खत्म किया गया।हर तरह से देश को मजबूत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन रात काम किया।अतिथियों ने कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों के लोगो द्वारा लगाए गए इंस्टाल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसके पूर्व अतिथि को खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी,एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी,एडीओ आइएसबी अंकेश सरोज आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर ब्लॉक के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मौजूदगी रही।

About Author