Jaunpur news शराब की दुकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

IMG-20260617-WA0004
Share

शराब की दुकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा
विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के अमोध गांव में महिलाओं ने गांव में चल रही देशी शराब की दुकान के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है।उनका कहना है कि इससे गांव का विनाश हो रहा है।शराब की दुकान के अगल बगल स्कूल हैं।लोग शराब पीकर ऐसी हरकतें करते हैं कि इससे बच्चे स्कूल जाने से डरने लगे हैं। शराब की दुकान देर रात तक खुली रहती है। वैसे इन महिलाओं का विरोध कितना कारगर होगा यह तो नहीं पता लेकिन शराब की दुकान को बंद कराने की इन महिलाओं की पहल की प्रसंशा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
वास्तव में नशामुक्ति के लिए केवल स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने मात्र से नशाखोरी रुकने और घटने वाली नहीं है। इसके लिए समाज को खुलकर विरोध करने का समय अब आ गया है।