Jaunpur news शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन देकर प्रबंधन को आरोपो को बताया निराधार

Share

शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन देकर प्रबंधन को आरोपो को बताया निराधार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों का समूह कुलपति को ज्ञापन दिया और महाविद्यालय के प्रबंधों द्वारा शिक्षकों पर वसूली शोषण का आरोप निराधार बताया।

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के महामंत्री डॉ . निलेश कुमार सिंह शिक्षकों के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे कुलपति ज्ञापन देते हुए यह कहा कि जो लघू शोध के मूल्यांकन के संबंध में महाविद्यालय के प्रबंधकों द्वारा बाहा परीक्षको पर आरोप लगाया गया था की वसूली व शोषण करते हैं, जबकि यह आरोप निराधार है वह दुर्भावना से प्रेरित होकर यह आरोप लगाया है। और पहले लघुशोध का मूल्यांकन में महाविद्यालय के आंतरिक परीक्षको द्वारा मूल्यांकन किया जाता था ,जिसका मूल्यांकन धनराशि 40 रुपए निर्धारित था, अब इसमें परिवर्तन किया गया है, यह जांच कराई जाए और कालेजो से लघुशोध को केवल एक सप्ताह के आसपास विश्वविद्यालय में जमा कराया जाए और प्रबंधको को स्पष्ट किया जाए कि किसी के ऊपर निराधार आरोप ना लगाया करें। इस संबंध में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष डा. अमित कुमार सिंह, डॉ सलीम खान,डॉ. संगीता सिंह, डॉ पिंटू गुप्ता, डॉ स्वाति श्रीवास्तव ,डॉ सुधा सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ बिंदु सिंह, डॉ आजाद सिंह, डॉ सीमा सिंह मौजूद रहे ।

About Author