Jaunpur news किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती व अन्य योजनाओं की दी जानकारी

Share

किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती व अन्य योजनाओं की दी जानकारी
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के सुंगुलपुर तथा गोपीपुर गांव में सोमवार को कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती व अन्य योजनाओं की जानकारियां दिया
विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कृषि वैज्ञानिकों रुद्रेश सिंह तथा सुरेंद्र सोनकर ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए इसके फायदे को बताया।इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,जैविक उर्वरको के उपयोग व उसके फायदे,उन्नत बुवाई की पद्धतियों की जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी व उसके फायदे कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन,अच्छे बीज तथा उनके रोगों का उपचार कैसे हो जैदी अहम जानकारियां दिया।शासन द्वारा किसानों के लिए अति फायदेमंद योजनाओं की जानकारी दिया ।इसके अलावा किसानों को आईएनएम,आईपीएम,संसाधन सरंक्षण प्रौद्योगिकी, उन्नत सिचाई,कृषि निवेश व्यस्था जैसी अहम जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी ने किसानों को इन सभी जानकारियों से लाभ लेने का आहवाहन किया।उन्होंने कहा यह सभी योजना किसानों की कृषि में आय बढ़ाने में अहम है।इस मौके पर बतौर अतिथि आरती सिंह,सन्त कुमार चौबे,अखिलेन्द्र सिंह,फेरु राम सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

About Author