Jaunpur news करन्ट की चपेट में आकर युवक की मौत

IMG-20251202-WA0007
Share

करन्ट की चपेट में आकर युवक की मौत
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गड़हर निवासी एक युवक सिचाई हेतु लगी मोटर का स्विच आन करते समय करेन्ट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सिरकोनी के गड़हर निवासी लव यादव पुत्र भोलानाथ यादव सोमवार की सुबह घर से कुछ दूर पर सिचाई हेतु लगे मोटर पम्प चलाने गये हुए थे। स्विच आन करते समय स्टार्टर में प्रवाहित हो रहे करेन्ट की चपेट में आ गये। आनन फानन में लोग उन्हे जिला अस्पताल ले गये जहा इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया।