Jaunpur news मो0 सादिक के अवैध कब्जे पर चला केराकत प्रशाशन का बुलडोजर,और भी अवैध कब्जा कार्यवाही में विचाराधीन
मो0 सादिक के अवैध कब्जे पर चला केराकत प्रशाशन का बुलडोजर,और भी अवैध कब्जा कार्यवाही में विचाराधीन
केराकत
बहुत बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन को कब्जा करके भू माफिया बन पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी मोहम्मद सदीक के कब्जे से मुक्त हुई गांव समाज और सरकारी खाते की तमाम जमीन निर्माण पर चला बुलडोजर तहसील प्रशासन के कार्यवाही से गांव और क्षेत्र वाले प्रसन्न।
मुरकी गांव का प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी मोहम्मद सदीक भू माफिया एवं दबंग व्यक्ति है आए दिन गरीबों का शोषण करता है और सरकारी जमीन सरकारी पैसे पर कब्जा करता है इस पर इसको समाजवादी पार्टी के विधायक और संसद का भरपूर समर्थन भी प्राप्त है।
जानकार बताते हैं कि इसको बचाने के लिए खिलाकर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक और मछलीशहर लोकसभा के सांसद ने भरपूर प्रयास किया फिर भी तहसील प्रशासन ने इसके अवैध कब्जे और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला करके जमीन को कब्जा मुक्त किया लेकिन प्रश्न यह है कि जब यह सब जमीन कब्जा होती है तो क्या प्रशासन सो रहा होता है या फिर किसके मिली भगत से सरकार की जमीनों पर कब्जा हो जाता है।
इस प्रकरण में तब और तेजी आई जब इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण और कब्जा के खिलाफ भाजपा जौनपुर के वरिष्ठ नेता एवं केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मोर्चा खोला। वह इस प्रकरण को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी लेकर के जा चुके हैं अभी उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह अभी एक कब्जा मुक्त हुआ है अभी मोहम्मद सदीक जैसे भूमाफियाओं के कब्जे से तमाम सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर के जनता को सुपुर्द करने का कार्य प्रदेश की योगी सरकार करने के लिए संकल्पित है।
इससे और बड़ी कार्यवाही मोहम्मद सदीक जो दबंग है भू माफिया है उसके ऊपर होनी चाहिए उसके ऊपर कई मुकदमे पंजीकृत हैं वह केराकत कोतवाली का हिस्ट्रीसीटर भी है। परिवार के कई परिजनों पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
