Jaunpur news आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों के निरीक्षण में गन्दगी मिलने पर दिया हिदायत

IMG-20261029-WA0032
Share

आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकानों के निरीक्षण में गन्दगी मिलने पर दिया हिदायत
जफराबाद।आबकारी इंस्पेक्टर सदर ने क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेल्समैन को विशेष निर्देश भी दिया।गन्दगी देख उन्होंने कड़ी हिदायत भी दिया।हालांकि निरीक्षण के दौरान दुकान के पास मिले ग्राहकों से शराब के दाम को लेकर भी बात की गई।सब सन्तुष्ट मिले।
सदर सर्किल की आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला तथा आबकारी इंस्पेक्टर शाहगंज रीनू विश्वकर्मा ने मय टीम के शहर की जेसीज चौराहा, लाइनबाजार, जफराबाद, गोलवानाला,जगदीशपुर आदि दुकानों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दुकान के पास मौजूद ग्राहकों से शराब के दाम की जानकारी भी लिया।दुकान पर रखे शिकायत पुस्तिका,लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर को देखा।कई देशी शराब के सेल्समैन को गन्दगी रहने पर फटकार लगाया।उन्हें हिदायत दिया कि अब गन्दगी मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।इसके अलावा सेल्समैन को ओवररेटिंग होने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दिया।
निरीक्षण के दौरान कासिम,अभयनारायन सहित अन्य विभागीय सिपाही भी रहे।औचक निरीक्षण को लेकर पूछे जाने पर आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने कहा कि शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर,लाइसेंस, शिकायत पुस्तिका की नियमित जांच की जाती है।इसके अलावा किसी प्रकार की ग्राहकों से ओवररेटिंग नही हो रही है।इसके लिए भी औचक निरीक्षण किया जाता है।उन्होंने कहा कि एक दो देशी शराब की दुकानों पर गन्दगी मिली।उन्हें हिदायत दे दी गयी है।बाकी सब ठीक मिला।