Jaunpur news धर्मापुर में गड्ढे में गिरे गोवंश का बीडीओ ने कराया रेस्क्यू।
धर्मापुर में गड्ढे में गिरे गोवंश का बीडीओ ने कराया रेस्क्यू।
धर्मापुर।
धर्मापुर ग्राम पंचायत में एक गोवंश बुधवार को गड्ढे में गिर जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, एडीओ आई एस बी राकेश रोशन, सचिव अखिलेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने अपनी देखरेख में ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे गोवंश को सुरक्षित रूप से गड्ढे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे सुरक्षित रूप से धर्मापुर के गौशाला में भेज दिया गया। बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि उक्त गोवंश को रेस्कयू कर के सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर गौशाला में भेजवा दिया गया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जय हिंद यादव, सचिव अखिलेश कुमार समेत कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।
