September 1, 2026

Jaunpur news रामपुर में नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20260415-WA0001
Share

रामपुर में नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष), पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपने मकान की छत से नीम के पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसे गले में लपेटकर छत से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह 5 बजे जब परिजनों की नजर पेड़ की डाल पर लटके शव पर पड़ी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक पवन सिंह अविवाहित था और हाल के दिनों में नशे की लत का शिकार हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About Author