Jaunpur news चालान के बावजूद नहीं सुधर रही लापरवाही: जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर बिना हेलमेट दौड़ रहे दोपहिया वाहन

IMG-20260310-WA0104
Share


चालान के बावजूद नहीं सुधर रही लापरवाही: जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर बिना हेलमेट दौड़ रहे दोपहिया वाहन

जौनपुर। जनपद में यातायात नियमों को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में चालान काटे जा रहे हैं, इसके बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही कम होती नजर नहीं आ रही है।
मंगलवार सुबह जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर इसका साफ नजारा देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही सड़कों पर फर्राटा भरते दिखाई दिए। भीड़ में इक्का-दुक्का लोगों के सिर पर ही हेलमेट नजर आया, जबकि अधिकांश लोग सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करते दिखे।
यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की आदतों में अपेक्षित बदलाव नहीं दिख रहा है। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की कमी के चलते लोग अपनी ही जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं।