Jaunpur news बी.एड. एवं एम.एड. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सम्पन्न
बी.एड. एवं एम.एड. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सम्पन्न
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बी.एड. एवं एम.एड. प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय के बाला साहब देवरस मूल्यांकन केन्द्र पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
शिक्षा संकाय के डीन एवं मूल्यांकन समन्वयक प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने बताया कि बी.एड. एवं एम.एड. के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की 90 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 6 मार्च से 10 मार्च तक किया गया। इस कार्य में लगभग 300 प्राध्यापकों ने सहभागिता करते हुए मूल्यांकन कार्य को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराया।
