Jaunpur news जिसने भी शराब के विरोध में बोला हौआ, चेकिंग में उसी की जेब में निकला पउवा

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

जिसने भी शराब के विरोध में बोला हौआ, चेकिंग में उसी की जेब में निकला पउवा

हंसी और ठहांको के बीच मना जौनपुर का ऐतिहासिक काव्य का महाकुंभ

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे’ में उमड़ा भावों का जन सैलाब

जौनपुर। जिले के ग्राम्या के 45 वें वर्ष के ऐतिहासिक गौरवशाली उपलक्ष्य में शहर के टाउन हॉल मैदान में हुए
भव्य ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे मैं हजारों लोगों की उपस्थिति खुद एक नजीर बन गई।
हंसी और ठहाको के बीच संपन्न हुए इस ऐतिहासिक महफिल ने जौनपुर की शाम को काव्यमयी रसों और वैचारिक तरंगों से इस कदर सराबोर किया कि उपस्थित श्रोता झूम उठे।
मुशायरे का दिव्य शुभारंभ व संयोजन प्रख्यात साहित्यकार सतीश चंद्र शुक्ल ‘सत्यथी’ व सह-संयोजक आदर्श कुमार (संपादक, तरुणमित्र) की अगुआई में हजारों लोगों के बीच हंसी और ठहांकों के साथ संपन्न हुआ हुआ।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतापगढ़ की बिटिया जया मिश्र द्वारा प्रस्तुत सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई। जिनके स्वरों ने पूरे वातावरण में दिव्यता घोल दी। अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजकों ने जनपद के गौरवशाली साहित्यिक इतिहास को रेखांकित किया।
कवियों की ओजस्वी वाणी से पूरा पंडाल गूंज उठा।
मंच पर जब देश के चुनिंदा रचनाकारों ने अपनी पंक्तियाँ पढ़ीं, तो श्रोताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कवियों का क्रम और उनकी प्रमुख पंक्तियाँ कुछ इस प्रकार रहीं।
प्रयागराज से आए मशहूर कभी बिहारी लाल अम्बर ने आज की व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा जो भी शराब के विरोध में बोला, उसी की जेब से पौवा निकला। प्रतापगढ़ से आए वीर रस के प्रसिद्ध कवि
डॉ. रणजीत सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी से राष्ट्रभक्ति का अलख जगाते हुए पढ़ा वतन किस हाल में होगा यही चिंता सताती है, मुझे एक बार फिर सरहद से मेरी माँ बुलाती है।
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने प्रदेश की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और युवाओं को सीख देने के लिए प्रस्तुत की गई पंक्तियों खूब सराही गई।
डॉ. विभा तिवारी ने दुनिया के दोहरे व्यवहार और फितरत पर वार करते हुए कहा
जाल फेंकेंगे दाना बिखेरेंगे ये, फिर परिंदों के पर ये कतर जाएंगे। देर रात तक चले इस सम्मेलन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जौनपुर न केवल इतिहास की नगरी है, बल्कि यह साहित्य और संवेदनाओं की अत्यंत उर्वरा भूमि भी है। अन्त में आयोजक द्वय सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी व आदर्श कुमार ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए अगले वर्ष तक के लिए समापन की घोषणा किया । कार्यक्रम का संचालन गैबी जौनपुरी के नेतृत्व में अध्यक्ष सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया ।

बाक्स
इन पंक्तियों पर खूब बजी तालियां लगे ठहाके
जौनपुर। जिले के इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरे में उमड़े हजारों लोगों के बीच कुछ ऐतिहासिक पंक्तियां सुनते ही लोग खूब ठहाके लगाए। जिसमें
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की पंक्तियों ने लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।
कोडिंन कफ सिरप से जोड़कर उनके द्वारा प्रस्तुत की गई चंद लाइने सुनकर लोग खूब ठहांके लगाए।
सुमित शिवम मौर्य जौनपुर की अपनी मर्मस्पर्शी उड़ती चिड़ियों के परों को नोचने वाले, दर्द कहाँ से समझेंगे दिलों से खेलने वाले। लखनऊ से आए अतुल बाजपेई की प्रभु राम की महिमा का बखान करते हुए पढ़ा बल, बुद्धि, पराक्रम के सागर, जिनके आयुध धनु-सायक हैं। वह पुरुषोत्तम, भारत गौरव, प्रभु राम हमारे नायक हैं।
संदीप सरगम की सामाजिक विडंबनाओं को व्यंग्य के रूप में पिरोते हुए काश हम भी होते लड़की हसीन, फिर जुर्म चाहे जितने भी करते संगीन, फिर भी सभी होते मेरे शौकीन। हरिंदर ‘ज़ख्मी की वतन के प्रति अटूट निष्ठा का संदेश वतन के साथ गद्दारी हमें अच्छी नहीं लगती, करो दुश्मन से तुम यारी हमें अच्छी नहीं लगती
पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।

बाक्स
आमंत्रित साहित्यकारों की रही शानदार उपस्थिति

जौनपुर। इस ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे’ की शाम को भव्य बनाने में अहमद निसार, सुशील दूबे, प्रीति श्रीवास्तव, डण्डा बनारसी (वाराणसी), अंबुज मिश्र, प्रशांत मिश्रा, डॉ. संजय सिंह सागर, राजेश पांडेय एडवोकेट, राजेश चौबे ‘दादा’, गैबी जौनपुरी, डॉ. प्रमोद वाचस्पति, बेहोश जौनपुरी, शंकर आनंद, शिव प्रकाश साहित्य और प्रमोद मिश्र जैसे दिग्गजों की शानदार उपस्थिति बनी रही ।
कार्यक्रम के अंत में जिले के प्रशासनिक गौरव का सम्मान कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि आईएएस, सीडीओ ध्रुव खड़िया, ए.डी.एम. (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए अंगवस्त्रम भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाना था।
परन्तु प्रशासनिक व्यवस्था के कारण वह लोग उपलब्ध नहीं हो पाये अधिकारियों की आश्वावशन के बाद उपलब्ध न हो पाना भी एक सामाजिक उदासीनता का कारण है । कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक आदर्श कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

बाक्स

इन महान हस्तियों का हुआ मंच से सम्मान

जौनपुर। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान में हुए भव्य ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरे में जनपद की नामचीन हस्तियों का सम्मान किया गया।
इनमें बलिया के प्रभारी और जौनपुर के जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय , लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता आदित्य नारायण पाण्डेय , थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष जफराबाद श प्रकाश शुक्ल सहित मुख्य अतिथि विनोद कुमार गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया ।
इनमें सबसे जबरदस्त जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की वह चंद पंक्तियां काफी देर तक चर्चा का विषय बन गई । जिसे लोग कह कर खूब गुनगुनाते रहे।

About Author