Jaunpur news कूड़े में मिला पटाखा जलाते समय 11 वर्षीय बालक झुलसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कूड़े में मिला पटाखा जलाते समय 11 वर्षीय बालक झुलसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जौनपुर। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवापुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय बालक अंशु गौतम ने कूड़े में पड़ा पटाखा जलाने की कोशिश की, इसी दौरान वह अचानक फट गया और बालक झुलस गया।
जानकारी के अनुसार अंशु, मिश्रा लाल गौतम का पुत्र है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पहले घर पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार बालक की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद परिजनों ने बच्चों को पटाखों और ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
