Jaunpur news चांदपुर के पास सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे बिजली कर्मचारी को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, वाराणसी रेफर

Share


चांदपुर के पास सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे बिजली कर्मचारी को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, वाराणसी रेफर
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर गांव के समीप रविवार शाम एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृहदा चक गांव निवासी 42 वर्षीय महेश कुमार किसी कार्य से बाइक द्वारा चांदपुर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही महेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम के सिपाही प्रमोद कुमार और मुन्ना चौहान ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश कुमार बिजली विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में आजमगढ़ जनपद के ठेकवा क्षेत्र में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Author