Jaunpur news महाशिवरात्रि पर शिव बारात के कलाकारों का सम्मान, जिला अस्पताल परिसर में गूंजे भजन-कीर्तन
महाशिवरात्रि पर शिव बारात के कलाकारों का सम्मान, जिला अस्पताल परिसर में गूंजे भजन-कीर्तन
जौनपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में भव्य कीर्तन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव बारात में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों, आयोजकों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान भक्ति गीतों और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य प्रभारी अतुल कुमार, अध्यक्ष आशुतोष पाठक (फार्मासिस्ट), आनंद कुमार, रमेश चंद्र, आशीष पाठक समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
