Jaunpur news सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, बंधवा और गोधना बाजार में चला सघन चेकिंग अभियान
जौनपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, बंधवा और गोधना बाजार में चला सघन चेकिंग अभियान
जौनपुर। जनपद में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बंधवा बाजार और गोधना बाजार क्षेत्र में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।
गोधना बाजार में पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं जंघई रेलवे क्रॉसिंग के पास भी विशेष रूप से निगरानी रखी गई, जहां कई वाहन चालक बिना हेलमेट नजर आए। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काटते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
