Jaunpur news पति पर पत्नी ने लगाया दूसरी महिला को रखने का आरोप,चार साल से मायके में रहने को मजबूर

IMG-20251229-WA0002
Share

पति पर पत्नी ने लगाया दूसरी महिला को रखने का आरोप,चार साल से मायके में रहने को मजबूर
जफराबाद।क्षेत्र के खोजनापुर गांव निवासी एक युवती ने अपने पति पर दूसरे औरत को रखने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दिया है।वह चार वर्ष से अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही है।युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
ऊक्त गांव निवासी कल्पनाथ की पुत्री सविता की शादी 21 मार्च 2018 में बक्सा के मझौली निवासी नीरज कुमार से हुई थी।2021 में सविता को पुत्री पैदा हुई थी।जब पुत्री पैदा हुई तो सविता को नीरज जौनपुर शहर के एक किराये के कमरे में लेकर रहता था।हालांकि की कुछ दिन बाद वह सविता को छोड़कर चला गया।सविता ने कई बार फोन किया वह नही आया।सविता मायके वालों से कमरे का किराया दिलवाकर 12 सितंबर 2021 से मायके आकर रहने लगी।उसके बाद सविता के परिजन नीरज को कई बार बुलाये।परन्तु वह नही माना।वह एक निजी अस्पताल में वाहन चलाता है।सविता ने बताया कि नीरज का एक महिला से सम्बन्ध है।वह मोबाइल से प्रति दिन सविता व उसके माँ बाप को गाली देता है।वह महिला भी उसके साथ गाली देती है।सविता ने कहा उसने एसपी तथा महिला थाने में प्रार्थनापत्र दे चुकी है।नीरज उसके मायके तक आकर धमकी देता है।वह महिला भी उसके साथ रहती है।