February 26, 2026

Jaunpur news शव दफन करने के विवाद को सुलझाने पर चेयरमैन पति से पुलिस की मौजूदगी में मारपीट,पांच पर मुकदमा दर्ज

Share

शव दफन करने के विवाद को सुलझाने पर चेयरमैन पति से पुलिस की मौजूदगी में मारपीट,पांच पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के हिसारकोट मुहल्ले में स्थित एक कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने के विवाद को सुलझाने पर बुधवार की देर शाम को पुलिस की मौजूदगी में चेयरमैन पति के साथ मारपीट किया गया।मामले में देर रात को पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
ऊक्त कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी जुम्मन 60 वर्ष की बुधवार की सुबह इंतकाल हो गया।उनको दफन करने के लिए हिसारकोट मुहल्ले में स्थित कब्रिस्तान में गड्ढा खोदते समय आसिफ का उनके ही पड़ोसी शाहआलम से विवाद होने लगा।आसिफ जमीन को अपनी बताते हुए शव दफन करने से मना करने लगा।जिसपर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा।लोगों ने चेयरमैन पति /प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान को सूचना दिया।वे तत्काल मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।दोनो पक्ष उनकी बात पर राजी हो गए।आरोप है उसी समय सुलह समझौता कराने से आक्रोशित शाह शब्बीर पुत्र महमूद,साहिल पुत्र रफीक,हशमत व विलाल पुत्रगण अफसर तथा दाऊद पुत्र महफूज ने गाली गलौज करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।जिसमें उन्हें चेहरे पर चोट आयी।वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बीचबचाव किया।चेयरमैन प्रतिनिधि ने श्री खान ने पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने देर रात को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि डॉ सरफराज खान की तहरीर पर रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

About Author