Jaunpur news सिपाह पुलिस चौकी स्थित चाचकपुर फूल मंडी में अडानी गैस पाइपलाइन में भीष’ण रिसाव, आ’ग लगने से हड़कम्प

IMG-20260225-WA0077
Share

सिपाह पुलिस चौकी स्थित चाचकपुर फूल मंडी में अडानी गैस पाइपलाइन में भीष’ण रिसाव, आ’ग लगने से हड़’कं

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हाद’सा, दो लोग झुलसे

जौनपुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सिपाह के पास चाचकपुर फूल मंडी के आगे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अडानी गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में जेसीबी की टक्कर से तेज गैस रिसा’व शुरू हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा रि’साव बंद करने के प्रयास के दौरान अचानक आ’ग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें पास स्थित बांस की कोठ तक फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दह’शत फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने जान जोखि’म में डालकर फायर एक्सटिंग्युशर, बुलेट और बाल्टी की मदद से आ’ग पर काबू पाया। त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हा’दसा टल गया।इस दौरान मौजूद अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को पूरी तरह बंद कराया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।घटना में दो लोग आंशिक रूप से झुल’स गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आ’ग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके में बड़ा विस्फोट हो सकता था। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।