Jaunpur news कशिश यादव बनी भारत केशरी का खिताब जीतकर जिले का नाम किया रोशन
कशिश यादव बनी भारत केशरी का खिताब जीतकर जिले का नाम किया रोशन
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव की कशिश यादव मिर्जापुर के कछवा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भारत केशरी के लिए हुए प्रतियोगिता में दिल्ली की पहलवान को हराकर महिला भारत केशरी का खिताब जीत लिया।
जमैथा गांव निवासी पूर्व यूपी केशरी सभाजीत यादव उर्फ कल्लू पहलवान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी की पौत्री कशिश यादव उर्फ खुशी यादव पुत्री विनोद यादव उर्फ पप्पू यादव ने मिर्जापुर कछवा में 27 -28 अक्टूबर आयोजित भारत केशरी प्रतियोगिता कशिश यादव ने दिल्ली की मान्या पहलवान को हरा दिया।ज्ञात हो कशिश यादव पिछले तीन वर्षों से लगातार महिला यूपी केशरी है।कशिश यादव फिलहाल अपने वाराणसी आवास पर अपने गुरुओं के देखरेख में तैयारी कर रही थी।कशिश यादव अपने पैतृक विरासत को बढ़ाते हुए भारत केशरी बन गयी है।उनकी सफलता की जानकारी होते ही उनके जमैथा तथा वाराणसी आवास पर भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने शुभकामनाएं दिया।कुश्ती अंग के जिलाध्यक्ष केशरी सिंह ने कशिश यादव को इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए निरन्तर जिले व प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा जल्द ही कशिश यादव को जिले में सम्मानित किया जाएगा।
