IMG-20261030-WA0022
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

जनपद के 6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री ने जारी की 24 वी किस्त,  अन्नदाताओं के खिले चेहरे

सीडीओ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ भव्य समारोह

जौनपुर ।  जिले में 6.86 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचते हैं उनके चेहरे पर खुशियां लौट आई। अब तक कि यह 24 वी किस्त है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात प्रदेश के बनासकांठा से शुक्रवार को जारी किया है।
इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में “पी० एम० किसान उत्सव दिवस“ के रूप में भव्य आयोजन किया गया ।
समझ में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना ।
    यहां  उपस्थित जनों को बताते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनपद के 6 लाख 86 हजार 146 किसानों के खाते में आज दो-दो हजार रूपए के हिसाब से एक अरब 23 करोड रुपए की किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त भेजी गई। जनपद में अब तक कुल 955807 लाभार्थियों को इस योजना के तहत 3142.06 करोड रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन आत्मा प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
       इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ.अश्वनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह,जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
बताते चलें कि कलेक्ट्रेट के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र एवं जनपद के सभी विकास खंड में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

बाक्स
सम्मान राशि आते ही किसानोँ में बड़ी खुशी
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात प्रदेश के बनासकांठा से शुक्रवार को जैसे ही यह राशि जारी किया जिले के हजारों किसानों के चेहरे की रंगत लौट आई।
इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में “पी० एम० किसान उत्सव दिवस“ के रूप में भव्य आयोजन किया गया ।
किसानों के खातों में यह पैसा जैसे ही आया उनकी खुशियां बढ़ गई । तमाम किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उधर मुख्य विकास अधिकारी
नरेंद्र बहादुर सिंह ने जिले भर में किसानों के लिए निःशुल्क मसूर का मिनीकिट बीज वितरित किया।