February 26, 2026

Jaunpur news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते पहुंचे कलेक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन

सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करे सरकार: अरविंद शुक्ल

अध्यादेश लाओ, शिक्षकों की सेवा बचाओ काला कानून वापस हो के लगे नारे

जौनपुर। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले जनपद के दो दर्जन संगठनों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
इसके बाद बीएसए कार्यालय से हजारों की संख्या में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरना सभा में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की भर्ती हुई और उन्होंने सारी अर्हता पूरी करते हुए शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं। लेकिन उच्चतम न्यायालय के एक सितंबर 2025 के निर्णय के द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के आदेश से शिक्षकों में घोर निराशा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे शिक्षक चिंतित एवं आक्रोशित है। शिक्षक नेताओं ने मांग किया कि सरकार आरटीई एक्ट में 2017 में किए गए संशोधन को रद्द करते अध्यादेश लाकर पूर्व की भाति 2011 से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त करे। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षकों का पक्ष रखे जिससे देश के लाखों शिक्षकों की सेवा संरक्षित हो सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि सरकार इस आशय का हलफनामा एनसीटीई के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल करवाए, जिससे शिक्षकों के साथ न्याय हो सके। पैदल मार्च में शिक्षकों ने काला कानून वापस लो, अध्यादेश लाओ, शिक्षकों की सेवा बचाओ के नारे लगाते हुए अपनी समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
इसके पहले चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 22 फरवरी को 2 ट्विटर महाअभियान तथा 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध करे चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इस समस्या से राहत नहीं मिली। इसके बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन कर जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। धरना सभा की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला व संचालन रामदुलार यादव ने किया।

बाक्स

प्रदर्शन में ये शिक्षक नेता रहे मौजूद
जौनपुर। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को हुए इस जोरदार प्रदर्शन में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव, शिवकुमार सरोज,लाल साहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राय साहब यादव, ए आर पी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह महिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष राम मूरत यादव ,दीपक सिंह, प्रशांत मिश्र, राजमणि यादव, शिवेंद्र सिंह रानू, लक्ष्मीकांत सिंह ,आलोक रघुवंशी, प्रियंका सिंह राजपूत अन्य मौजूद रहे।

बाक्स

इन शिक्षकों ने निकाला पैदल मार्च
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च में शिक्षकों ने हक की खातिर जोरदार नारेबाजी की। जिसमें शेर बहादुर मौर्य ,धीरज यादव ,आशुतोष कुमार ,बृजेश सिंह, विजय सिंह, पवन कुमार सिंह मनोज यादव दुष्यंत मिश्रा धर्मेंद्र यादव अरुण कुमार सिंह लवली सिंह छाया सिंह, सीमा शालिनी, राजेश पांडेय ,चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्र, संतोष सिंह अन्य मौजूद रहे।

About Author