February 25, 2026

Jaunpur news खो खो प्रतियोगिता में गुलाबी देवी महाविद्यालय बना विजेता

Share

खो खो प्रतियोगिता में गुलाबी देवी महाविद्यालय बना विजेता

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो खो पुरुष प्रतियोगिता में गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर विजेता बना। जबकि मेहरावा पीजी कॉलेज उपविजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

बता दे खो खो प्रतियोगिता का मेजबानी आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा पतरही ने किया । जिसमें गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर प्रथम स्थान हासिल करते हुए विजेता बना। वही पीजी कॉलेज मेहरावा विजेता रहा । विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने ट्राफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को देश में नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया । वहीं गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक कृष्णा यादव आशीष ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कृष्ण यादव ने कहा कि खेल से तन मन स्वस्थ रहता ही है और कैरियर के दरवाजे भी खुलते हैं ।इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर का हिस्सा लें। कोच की भूमिका में गुलाब यादव और रंजीत कुमार रहे।

About Author