February 25, 2026

Jaunpur news ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर अधिवक्ता संघ के बीच हुई सार्थक वार्ता

Share

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर अधिवक्ता संघ के बीच हुई सार्थक वार्ता

भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर अधिवक्ता तीन दिन से थे न्यायिक कार्य से विरत

मछलीशहर,जौनपुर। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे तहसील के अधिवक्ताओं और तहसील कार्यालय कर्मियों के बीच चल रही रस्साकशी बुधवार को समाप्त हो गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत करके इस पर आपसी सामंजस्य बनाने और भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए खत्म करने का भरोसा दिया।
तहसील के राजस्व कर्मियों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वादकारियों की समस्याओं को लेकर 23 से 25 फरवरी तक अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने अधिवक्ता संघ को पत्र भेजकर वार्ता का अनुरोध किया था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार कोअधिकारियों के साथ वार्ता किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने तहसील के राजस्व कर्मियों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अधिवक्ताओं व वादकारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।जिसमें न्यायालयों में छ:माह से आदेश की लंबितपत्रावलियों,कंडोलेंस में अधिकारियों द्वारा इंडोर्स न करना, धारा 116 बटवारा , धारा 24 पैमाईस की पत्रावलियों को छोड़ अन्य पत्रावलियों में आदेश न होना,राजस्व संहिता की अन्य धाराओं में कोई निर्णय न लेना, एस सी परमिशन की लंबित पत्रावलियों का निस्तारण न होना,राजस्व निरीक्षकों ,लेखपालों द्वारा काश्तकारों का शोषण,समय से पैमाईश न करना एवं रिपोर्ट न दाखिल करना आदि बिंदु थे।जिस पर बार बेंच में आम सहमति बनी।

बाक्स
बातचीत के दौरान यह रहे मौजूद
मछलीशहर ।
अधिवक्ता संघ ने सभी अधिवक्ताओं को वार्ता से अवगत कराकर हड़ताल वापसी का निर्णय लिया। बाद में प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,अशोक श्रीवास्तव,आर. पी. सिंह,सुरेन्द्र मणि शुक्ला, हरि नायक तिवारी,इंदु प्रकाश सिंह,अवनींद्र दुबे,रघुनाथ प्रसाद,विनय पांडेय,विकास यादव ,राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

About Author