Jaunpur news बदलापुर क्षेत्र में बाबा करशूलनाथ धाम का लोकार्पण, 2.33 करोड़ से हुआ पर्यटन विकास

IMG-20260225-WA0059
Share

बदलापुर क्षेत्र में बाबा करशूलनाथ धाम का लोकार्पण, 2.33 करोड़ से हुआ पर्यटन विकास
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बाबा करशूलनाथ धाम (करछुली, कंधीकला) में जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ। धाम के विकास पर कुल लगभग 2 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण एवं सुविधाओं के कार्य कराए गए हैं।
पर्यटन विकास योजना के तहत परिसर में पक्के घाट का निर्माण, सीढ़ियों की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट की स्थापना तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आशु, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, रिंकू महराज, ग्राम प्रधान राहुल मिश्र, अवधेश उपाध्याय, अरुण सिंह, उमा प्रताप सिंह, अजय सरोज, पीयूष सिंह, फौजदार सिंह, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह, जय सिंह, सुशील सिंह, राकेश नाविक, मौनी महराज, राजेश उपाध्याय, आलोक मिश्र, अमरनाथ यादव, पुष्पा निषाद, बब्बू सिंह, पप्पू सिंह, शिव मौर्य, मनोज मौर्य, अरविंद गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि धाम के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी।