Jaunpur news अश्लील फोटो भेजकर युवती से शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

अश्लील फोटो भेजकर युवती से शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर टांडी गांव की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दिया।उसने अपने साथ हो रहे ज्यादती को बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
ऊक्त गांव निवासी वादिनी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले कई महीनों से सिकरारा के दुर्गापुर गांव निवासी दुर्गैश निषाद उसे और उसके जान-पहचान वालों के मोबाइल पर अश्लील फोटो और संदेश भेज रहा है। जिससे सभी लोग परेशान हो चुके हैं।आरोपी युवक युवती पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है और बात न मानने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस उत्पीड़न से भयभीत युवती का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में भी उसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।इसके बावजूद कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।