Jaunpur news लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है, जिसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
1बताया जा रहा है कि घटना से पहले संजय यादव ने एक लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड किया,वारयल भी कर दिया जिसमें उसने अपने भाई, पत्नी और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने भाई और पत्नी के कथित अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाने की बात कही।
परिजनों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही घर के लोग कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो संजय को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर सभी स्तब्ध रह गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक और मातम का माहौल है।
