Jaunpur news प्रधानी चुनाव न लड़ने की धमकी, युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

जौनपुर: प्रधानी चुनाव न लड़ने की धमकी, युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद क्षेत्र के जलालपुर थाना अंतर्गत विशुनपुर मझवारा गांव के एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने युवक को आगामी ग्राम प्रधान का चुनाव न लड़ने की चेतावनी दी और गाली-गलौज भी की।
गांव निवासी सूरज चौबे ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि शनिवार रात उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे चुनाव से दूर रहने को कहा और विरोध करने पर सूरज समेत उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई, उसकी आईडी और लोकेशन की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।