Jaunpur news किशोर को लापता होने के 10 घन्टे बाद पुलिस ने किया बरामद

IMG-20251202-WA0007
Share

किशोर को लापता होने के 10 घन्टे बाद पुलिस ने किया बरामद
जफराबाद।क्षेत्र के समसखानपुर गांव निवासी किशोर अनुज भारती को गायब होने की प्राथमिकी दर्ज होने के 10 घन्टे के अन्दर जफराबाद पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को उसे सौंप दिया।
थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि समसखानपुर निवासी निशा पत्नी तेजबहादुर ने जफराबाद थाने पर तहरीर दिया था कि उनका पुत्र 21 फरवरी की शाम को सामान लेने बाजार गया हुआ था और वापस नही लौटा । परिजन एक दिन की खोजबीन के बाद 23 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना उ0नि0 राधेश्याम सिंह को सौप दी गयी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को 10 घन्टे के अन्दर ही जफराबाद स्टेशन से उसे बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता का बखान करते हुए निशा ने थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।