Jaunpur news दिन में रही चटख धूप,शाम को बादलों से घिरा आसमान
दिन में रही चटख धूप,शाम को बादलों से घिरा आसमान
सोमवार की सुबह मछलीशहर तहसील क्षेत्र में चटख धूप निकली और दोपहर तक धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही थी लेकिन चार बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया और धूप गुल हो गई। आसमान में बादलों के आने से बूंदाबांदी की आशंका बन रही गई है। ऐसे में अब जब गेहूं की फसलों में बालियां निकल रहीं हैं थोड़ी बूंदाबांदी फायदेमंद हो सकती है लेकिन जिन किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई कर रखी है अगर बूंदाबांदी के साथ हवायें भी चलती हैं तो गेहूं की फसल गिर सकती है। बारिश का असर अरहर और चने की फसल जिसमें इस समय फूल लगे हुए हैं उनको भी नुकसान पहुंचा सकती है। बारिश होने पर आम के पेड़ों में निकल रहे बौर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।काफी संख्या में किसानों की सरसों की फसल पक गई है और कुछ किसानों ने सरसों की फसल काटना भी शुरू कर दिया है ऐसे में बारिश पकी और कटी फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती है। किसान आलू की खोदाई का भी काम कर रहे हैं क्योंकि आलू की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
