February 21, 2026

Jaunpur news मीरगंज में युवक ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Share

जौनपुर के मीरगंज में युवक ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में शनिवार सुबह एक युवक द्वारा कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अल्तमश शाह के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तबरेज ने सुबह करीब आठ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में उसे पास के निजी डॉक्टर के यहां ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

About Author