Jaunpur news पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में शोक

IMG-20260220-WA0033
Share

पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में शोक

जौनपुर। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परीक्षा का पेपर ठीक न होने से आहत 15 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह जंघई रेलवे फाटक के पास पहुंची, जहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की और जौनपुर से प्रयागराज जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जंघई, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा हिंदी का प्रश्नपत्र ठीक न होने और तीन प्रश्न छूट जाने को लेकर काफी तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद गांव और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।