Jaunpur news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने 26 को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन का किया ऐलान
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने 26 को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन का किया ऐलान
चरणबद्ध आंदोलन का जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करे सरकार
जौनपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया।
चरणबद्ध तरीके से होने वाले इस आंदोलन का शुभारंभ 26 को बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन करके किया जाएगा।
आंदोलन की सफलता के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे सैकड़ो शिक्षकों ने टी एफ आई के बैनर तले आंदोलन का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आवाज उठाई कि जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की भर्ती हुई थी। उसे दौरान उन्होंने सारी अर्हता पूरी करते हुए शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए परंतु माननीय उच्चतम न्यायालय के एक सितंबर 2025 के निर्णय के द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के आदेश से शिक्षकों में घोर निराशा की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे शिक्षक चिंतित एवं आक्रोशित है। संगठनों ने मांग किया कि सरकार आर टी ई एक्ट में 2017 में किए गए संशोधन को रद्द करते अध्यादेश लाकर पूर्व की भाति 2011 से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त करे तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षकों का पक्ष रखे जिससे देश के लाखों शिक्षकों की सेवा संरक्षित हो सके तथा सरकार द्वारा इस आशय का हलफनामा एनसीटीई के माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल करवाए,जिससे शिक्षकों के साथ न्याय हो सके।
बाक्स
चरणबद्ध तरीके से चलेगा आंदोलन
जौनपुर। शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने सर्वसम्मति से बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 22 फरवरी को दो बजे चार बजे तक ट्विटर महाअभियान चलाएंगे तथा 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध करेंगे। 26 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त शिक्षक दोपहर एक बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे ।
तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपेंगे ।
बाक्स
कई शिक्षक संगठन के बड़े नेता रहे मौजूद।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले
ज्ञापन देने वालो में अरविंद शुक्ला जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, डॉ अतुल प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, राम मूरत यादव जिला अध्यक्ष विशेष बीटीसी संघ, डॉ हेमंत सिंह जिला अध्यक्ष यूटा,लालसाहब यादव, शिवकुमार सरोज,सुनील यादव,रायसाहब यादव, शैलेन्द्र पाल आनंद यादव,प्रशांत मिश्रा,विष्णु तिवारी, डॉ मनोज यादव,राजकुमार सिंह,अविनाश उपाध्याय,श्याम सिंह, जयसिंह यादव साहिन अन्य शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
