February 20, 2026

Jaunpur news चित्रकूट से रामेश्वरम में शिव लिंग स्थापना से लंका दहन से लगाय राम राज्याभिषेक तक चली कथा

Share

चित्रकूट से रामेश्वरम में शिव लिंग स्थापना से लंका दहन से लगाय राम राज्याभिषेक तक चली कथा

राजाराम चन्द्र की जयकारे के साथ समाप्त हुआ श्रीराम कथा

शाहगंज,जौनपुर।
नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक राजन जी महाराज ने लंका दहन से लेकर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
कथा के दौरान महाराज ने बताया कि हनुमान जी द्वारा लंका दहन अन्याय और अहंकार के अंत का प्रतीक है। इसके बाद मेघनाद वध और लक्ष्मण शक्ति का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखना ही सच्ची भक्ति है। संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
कुंभकर्ण वध और रावण वध का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
अंत में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का भव्य प्रसंग सुनाया गया। राम राज्य की
स्थापना को आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक बताते हुए महाराज ने कहा कि जहां सत्य, न्याय और करुणा का वास हो, वहीं सच्चा राम राज्य होता है।
कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

बाक्स
राम कथा में यह भी रहे मौजूद
शाहगंज। इस अवसर पर आयोजक श्रीष अग्रहरि, सुमित अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू, श्रीष मोदनवाल, कृष्णकान्त सोनी, राम अवतार अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि, विवेक सोनी एवं शीम प्रकाश अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाक्स
अबोध बच्चों को मोबाइल न दें अभिभावक
शाहगंज। कथावाचक राजन जी महाराज ने लंका दहन से लेकर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा पंडाल “जय श्री राम के नाम से गूंज उठा बाद में उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने छोटे बच्चों को मोबाइल न दे। क्योंकि मोबाइल से उनका भविष्य खराब हो रहा है।

About Author