February 20, 2026

Jaunpur news मजदूरी मांगना पड़ा भारी: श्रमिक की पिटाई, मोबाइल छीना—घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

Share


मजदूरी मांगना पड़ा भारी: श्रमिक की पिटाई, मोबाइल छीना—घायल को अस्पताल पहुंचाया गया
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली कुत्ती में मजदूरी मांगने पर दबंगों द्वारा एक श्रमिक की बेरहमी से पिटाई करने और मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है। घायल श्रमिक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के बसखारी थाना क्षेत्र के शाहपुर महमूदपुर निवासी उमेश कुमार गौड़ (करीब 40 वर्ष) को एक मकान में मार्बल व टाइल्स लगाने का काम मिला था। इस काम की मजदूरी करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तय हुई थी।
आरोप है कि गुरुवार शाम लगभग 7 बजे जब श्रमिक ने अपनी मजदूरी मांगी, तो दबंगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इतना ही नहीं, उसके बेहोश हो जाने पर उसे नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल के सामने छोड़कर फरार हो गए।
घायल को सड़क किनारे पड़े देख लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां देर रात तक उपचार चलता रहा।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि दबंगों के डर से घायल व्यक्ति अस्पताल से घर चला गया।

About Author