February 20, 2026

Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर मिला ग्रामीण का कटा शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

Share


रेलवे ट्रैक पर मिला ग्रामीण का कटा शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।

मृतक की पहचान बेलापार निवासी अरविंद कुमार यादव (लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About Author