Jaunpur news घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share


घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे उसके पति काम पर चले गए थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे पड़ोसी युवक कथित रूप से नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि उसे घर में अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला और पीड़िता की जान बच सकी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका है, लेकिन उस समय लोगों के समझाने पर मामला दबा दिया गया था।
महिला ने आरोपी को मनबढ़ बताते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल रोहित श्रीवास्तव के माध्यम से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।