Jaunpur news नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

IMG-20260219-WA0014
Share

नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया गया जागरूक।

जफराबाद।

नगर पंचायत जफराबाद के कर्मचारियों द्वारा वार्ड दरीबा स्थित एक निजी स्कूल में जागरूकता कैंप लगाकर बच्चों व शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
बता दें कि राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देश पर स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम के अंर्तगत नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहिला पत्नी डॉ सरफराज खान एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत जफराबाद के वार्ड दरीबा के एक निजी स्कूल में जागरूकता कैंप लगाकर स्कूली छात्रों व शिक्षकों को सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा अलग- अलग बाल्टी में कूड़े वाहन को देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया गया। कर्मचारी वेद प्रकाश द्वारा बच्चों को पॉलीथिन , प्लाटिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय जिला कार्यक्रम प्रबंधक खुशबू यादव, प्रबंधक साहब लाल मौर्य, वेद प्रकाश, सत्येंद्र तिवारी, विकास आनंद, रीमा मौर्य, आदि मौजूद रहे।