Jaunpur news छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को कराया ऐतिहासिक धरोहर भ्रमण
मछलीशहर,जौनपुर ।
कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज एवं महराजगंज की छात्राओं को ऐतिहासिक ज्ञान की वृद्धि, प्राचीन धरोहर एवं विधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित एक्सपोजर विजिट तहत सारनाथ वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
मंगलवार को बड़े ही उत्साह के साथ छात्राओं की बस को ब्लॉक प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर प्रमुख जी ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों में अपने देश के प्राचीन धरोहरो एवं परम्पराओ के प्रति ज्ञान प्राप्त होता है l इस अवसर पर राजू पूर्व ए आर पी, रविन्द्र बहादुर सिंह अध्यक्ष, अखण्ड प्रताप सिंह माहेशवरी प्रसाद मिश्र,स्वतंत्रत मणि त्रिपाठी,दुर्गा श्रीवास्तव एवं सभी विद्यालयों की वार्डेन एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
