February 17, 2026

Jaunpur news समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Share

समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शाहगंज,जौनपुर ।
फरीदुल मेमोरियल पी जी कालेज की छात्रा वंशिता अग्रहरि ने यूजीसी की नेट परीक्षा (शिक्षाशास्त्र) उत्तीर्ण करने पर कालेज परिवार ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया।
सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डा तबरेज़ आलम ने बुके, पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहां कि वंशिता अग्रहरि ने देश की इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर महाविद्यालय के साथ साथ इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय परिवार वंशिता अग्रहरी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।वंशिता की इस सफलता से महाविद्यालय के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
वंशिता ने कहा कि कि अगर हम सभी मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं तो ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसको प्राप्त न किया जा सके।
इस अवसर डा निजामुद्दीन, डा पीयूष श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, डा अमित दयनाथ गुप्ता ,डा शिव प्रसाद यादव, डा अनामिका मिश्रा, डा राकेश सिंह, डा पूजा रानी, डा रविंद्र यादव, कहकशां खान, ओम प्रकाश चौरसिया, डा भास्कर तिवारी, डा रामचंद्र मौर्य अन्य मौजूद रहीं।

About Author